मलारी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

चमोली। प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग चमोली द्वारा सुदूर ग्राम सभा मलारी में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास विभागों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी, वहीं सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला।
