कार्यशाला में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर दिया जोर

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी तथा प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। एबीडीएम प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने कहा कि प्रदेशभर में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आभा आईडी, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और स्कैन एंड शेयर प्रणाली एबीडीएम का आधार हैं। कार्यशाला में चिकित्सा क्षेत्र के प्रत्येक कार्मिक को मिशन से जुड़कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
