एसटीपी संचालन और सुधार कार्यों पर जिलाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गंगा स्वच्छता और एसटीपी संचालन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मानकों के अनुरूप एसटीपी प्लांटों के संचालन को लेकर संबंधित विभागों से कार्यवाही रिपोर्ट मांगी गई। समीक्षा के दौरान जल संस्थान मुनिकीरेती गंगा इकाई द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी ने शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में देवप्रयाग सीवर लाइन कार्य, कीर्तिनगर एसटीपी क्षमता वृद्धि और भागीरथीपुरम एसटीपी नवीनीकरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
