ट्रैफिक नियंत्रण और त्वरित सहायता के लिए पुलिस मोबाइल बाइक तैनात

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन पौड़ी से 5 नई बुलेट मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोबाइल बाइक टीमें यात्रा मार्गों और थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ट्रैफिक जाम नियंत्रण, गश्त और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता का कार्य करेंगी। संकरे और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ये टीमें तेजी से मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालेंगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित करेंगी।
