रामलीला मंचन में राम और सीता जन्म प्रसंग ने मोहा मन


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी शहर में रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रथम दिवस पर श्रीराम और माता सीता जन्म, रावण, कुंभकर्ण एवं विभीषण की तपस्या और वरदान प्राप्ति के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, संवाद और संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने आयोजन की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!