एसएसपी ने किया पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को सम्मानित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान तनीशा अकरम अंसारी को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वाेच्च स्थान हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कृष्णा टम्टा, मान्या भट्ट, दीपशिखा और गुंजन नेगी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
