पुलिस ने लौटाया विदेशी महिला यात्री का खोया मोबाइल

पौड़ी। रामझूला चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पराग्वे निवासी विदेशी महिला यात्री मारिया दे लॉस का खोया मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। महिला ने पुलिस को बताया था कि मोबाइल में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज और निजी जानकारी मौजूद है, जिससे वह काफी परेशान थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन और पूछताछ शुरू की तथा मोबाइल सकुशल बरामद कर लिया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला यात्री ने पुलिस की ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
