एसएसपी ने दिए चारधाम यात्रा सुरक्षा और नशामुक्ति पर सख्त निर्देश
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन पौड़ी में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और नशामुक्ति अभियान की समीक्षा की। बैठक में थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, महिला एवं बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशील कार्रवाई तथा सक्रिय अपराधियों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता और फायर सीजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!