एसएसपी ने साप्ताहिक परेड में दौड़कर बढ़ाया पुलिस बल का मनोबल

टिहरी। पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जवानों और रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड़ लगाकर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया। परेड में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ड्रिल अभ्यास, शस्त्र संचालन, सामरिक प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को फिटनेस, अनुशासन और तत्परता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर भोजनालय, व्यायामशाला, परिवहन शाखा और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
