कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर सुनीं जनसमस्याएं

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान उन्होंने उच्छोला, माथ्यागांव, भुनालगांव, बक्शीर, डांगी खोड़, अरखुंड, दानकोट, किमाणा और रायड़ी गांवों में जनसंवाद किया। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा जैसी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
