ड्रोन निगरानी में वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ा गया आरोपी


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए रुद्रप्रयाग वन विभाग ने जखोली रेंज में वन क्षेत्र में आग लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन द्वारा ड्रोन निगरानी के दौरान 20 मई 2026 को तैला कक्ष में एक व्यक्ति को आग लगाते हुए देखा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जांच और स्थानीय पूछताछ के बाद आरोपी त्रिलोक सिंह जगवान निवासी पंद्रोला कुमड़ी, तहसील जखोली की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विभाग ने बताया कि वर्तमान फायर सीजन में अब तक 13 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!