पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना घनसाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश सिंह निवासी ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। कार्रवाई में कांस्टेबल भास्कर सिंह और कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।
