21 मुकदमों से संबंधित माल का किया विधिक निस्तारण

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना घनसाली पुलिस ने लंबित एवं न्यायालय से निर्णित मामलों से संबंधित माल मुकदमाती के निस्तारण अभियान के तहत 21 अभियोगों से जुड़े माल का विधिक रूप से विनिष्टीकरण किया। न्यायालय द्वारा निर्णय पारित मामलों के माल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा मानकों और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि मालखानों के बेहतर प्रबंधन और अभिलेखीय व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
