ग्रामोत्थान परियोजना से चमोली में 29 हजार परिवारों की आय मजबूत


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से चमोली जनपद में ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष के सहयोग से चल रही इस योजना के तहत 29 हजार परिवारों की आय बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के माध्यम से पशुपालन, कृषि, हस्तशिल्प और लघु उद्यमों के लिए ग्रामीणों को अनुदान देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने बताया कि अब तक 880 लाभार्थियों को डेयरी, बकरी पालन, कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन, टेलरिंग, रिटेल दुकान, ब्यूटी पार्लर और रिंगाल शिल्प जैसे कार्यों से जोड़ा गया है। साथ ही सामुदायिक स्तर पर भी कई उद्यम स्थापित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!