राजस्व वृद्धि को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, दिए निर्देश

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। आबकारी, परिवहन, खनन, विद्युत एवं जिला पंचायत विभागों ने गत वर्ष की तुलना में बेहतर राजस्व वृद्धि दर्ज की। वहीं निबंधन विभाग में कमी पाई गई। समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल 2026 में पिछले वर्ष की अपेक्षा कुल 15.77 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूली हुई है। एडीएम ने सभी विभागों को वार्षिक एवं मासिक लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।
