बैठक में डीएम ने किया प्रतिनिधियों संग विकास योजनाओं पर मंथन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईएफएडी (इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में रीप परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कृषि एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूहों, उद्यमिता विकास, पॉलीहाउस, पौधशाला और मशरूम खेती से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्थ्।क् जैसी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकता है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
