14 मई को मिथुन में शुक्र का प्रवेश, 5 राशियों की बदलेगी किस्मत: आचार्य दैवज्ञ

देहरादून। 14 मई 2026 यानि आज शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा, कला और धन का कारक माना जाता है। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ष्दैवज्ञष् के अनुसार, मिथुन में शुक्र का गोचर संवाद, आकर्षण और क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला रहेगा।
इस गोचर से ’’मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन’’ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिलेगी। वृषभ राशि के लिए आर्थिक मजबूती, धन लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। सिंह राशि वालों को मान-सम्मान, पहचान और अधूरी इच्छाओं की पूर्ति का अवसर मिल सकता है। धनु राशि के जातकों के रिश्तों और साझेदारी में सुधार होगा, वहीं मीन राशि वालों को पारिवारिक सुख, नई सुविधाएं और स्थिरता का लाभ मिलेगा। हालांकि सभी राशियों को व्यवहार और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई है।
