सामाजिक कार्यों के लिए शिप्रा त्यागी को मिला सम्मान

हरिद्वार/नई दिल्ली। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिप्रा त्यागी को प्रतिष्ठित “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया 2026” सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बताया।
