24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की ओमिनी वैन बरामद

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मारुति ओमिनी वैन संख्या यूके-07-एयू7-0377 भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को प्रमोद कुमार तिवारी ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फैक्ट्री के बाहर खड़ी ओमिनी वैन अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान 12 मई को धूलकोट तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी ’’मोनू उर्फ राहुल राणा (27 वर्ष)’’ को चोरी की वैन सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
