चारधाम यात्रा से पहले सिवरेज कार्यों में तेजी, सड़क मरम्मत जारी

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को देखते हुए सिवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत तेज गति से की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर पेयजल निगम और संबंधित ठेकेदार दिन-रात कार्य कर रहे हैं, ताकि स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में 3 मई को कुल 56 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी खोदी गई सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
