नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त चेतावनी


श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महिला थाना सभागार में नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में धारी देवी से बिलकेदार और गहड़ क्षेत्र तक 95 करोड़ की पेयजल योजना, 268 करोड़ की सीवर लाइन योजना, धारी देवी क्षेत्र में स्नान घाट व रिटेनिंग वॉल निर्माण, सुरक्षा दीवारें और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा हुई। नगर में झूलते विद्युत तार हटाने के लिए 20 करोड़, मरीन ड्राइव हेतु 800 करोड़, विश्वविद्यालय विकास के लिए 200 करोड़ और ठंडी सड़क निर्माण हेतु 21 करोड़ की योजनाएं बताई गईं। साथ ही गैस पाइपलाइन, आवासीय विद्यालय और रोजगार मेलों की तैयारियों पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!