केदारनाथ धाम में बम निरोधक दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान


रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सुरक्षा तैयारियों को और प्रभावी बनाने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने धाम के संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी-सबोटॉज चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों से मंदिर प्रवेश द्वार, विश्राम स्थल और श्रद्धालुओं के सामान की सघन जांच की गई। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!