आंधी-तूफान से बीजीआर कॉलेज परिसर में गिरा पेड़, दो वाहन क्षतिग्रस्त


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बीजीआर कॉलेज परिसर में तेज आंधी-तूफान के चलते दो बड़े पेड़ गिरने से खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। शनिवार को डीसीआर पौड़ी से सूचना मिलने पर फायर स्टेशन पौड़ी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर देखा गया कि कॉलेज परिसर में खड़े दो वाहनों पर पेड़ गिरने से वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर मशीन की मदद से गिरे पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर हटाया, जिससे वाहनों को बिना अतिरिक्त नुकसान के सुरक्षित निकाला जा सका। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों में शूरवीर चंद्र, निवासी कांडे गांव, पौड़ी की स्विफ्ट कार (यूके12सी-7323) और प्रोफेसर अनीता रूडोला, निवासी श्रीनगर रोड, पौड़ी की ऑल्टो कार (यूके07डीवाई-5888) शामिल हैं। फायर यूनिट के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से स्थिति सामान्य कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!