राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
राज्यमंत्री जमदग्नि ने कहा कि लक्सर क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। इस अवसर पर राज्यमंत्री के पुत्र अभिषेक जमदग्नि और पौत्र अधिष्ठान जमदग्नि भी उपस्थित रहे। जमदग्नि ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लक्सर के निरंतर विकास पर विश्वास जताया।
