— नेपाल के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह पहुंचे हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ किया गौशाला का भ्रमण
— भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने भव्य स्वागत करते हुए विकास कार्यों को लेकर की चर्चा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के साथ नेपाल के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह, कैबिनेट परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने श्री कृष्णायन गौशाला में भ्रमण करते हुए गौ—वंश को गुड़ खिलाकर गौ सेवा करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान तमाम समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
शनिवार को आर्यनगर स्थित आश्रम में नेपाल के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह अपनी पत्नी डॉ लक्ष्मी जोशी के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे। आश्रम में पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभी श्री कृष्णायन गौशाला में पहुंचे। जहां गौशाला के महंत ईश्वरानंद दास महाराज ने गौशाला का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि गौशाला सभी आमजनों के सहयोग से चल रही है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ सभी ने गायों को गुड़ खिलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सांसद डॉ अमरेश सिंह के निर्णयों की सराहना की।
नेपाल के सांसद डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि नेपाल में तमाम संसाधन भारत देश के सहयोग से उपलब्ध होते हैं। आर्थिकी में एवं शिक्षा के क्षेत्र में तो बड़ा ही योगदान है। कई तरह के विकास भारत के सहयोग से चल रहे हैं। नेपाल और भारत की सीमा पर आवागमन है। हमारी संस्कृति, सभ्यता एक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत देश में आने पर हिंदू संस्कृति के लोगों को हरिद्वार में आने से एक ऊर्जा का संचार होता है। भारत देश में एक तरफ जहां बदरीनाथ एवं केदारनाथ है तो नेपाल में मुक्तिनाथ पशुपति नाथ विराजमान है। उन्होंने सभी को नेपाल आने का आमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!