अनन्या शर्मा को आइआइटी में किया गया सम्मानित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। अनन्या शर्मा को इंडियाज स्ट्रैटेजिक पर्सपेक्टिव आफ एआई गवर्नेस ऐज ए साफ्ट पावर बैलेसिंग फ्रेमवर्क फार विकसित भारत विषय पर उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने आइआइटी रुड़की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में यह प्रस्तुति दी। आइआइटी रुड़की में यह कार्यशाला 24 से 26 अप्रैल एक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के दौरान वर्ष 2047 तक भारत को एक समृद्ध और अग्रणी राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर नवाधार, तकनीक और नीति निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!