प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के लिए करेगी हर संभव मदद: खेल मंत्री रेखा आर्य
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा उद्घाटन किया गया। ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर के खेल मैदान पर आयोजित चैम्पियनशिप में देश भर से आये करीब 400 खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन एवं लगन से ही असंभव उपलब्धियों को प्राप्त करने वाला ही सफल खिलाड़ी बनता है। इसलिए जीवन इन गुणों का विशेष महत्व है। उन्होंने टेनिस बॉल खेल में उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की उपलब्धियों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि इस खेल के प्रोत्साहन के लिए जो भी संभव होगा उसे प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और तमाम खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उद्घाटन समारोह में भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट फैडरेशन के महासचिव इमरान लारी, गंगाधरैया (कर्नाटक), पी ज्ञानावेल (तमिलनाडु), सुरेंद्र गहलौत, निखिलेश गौड़, फारूक सलरू, अनिल भास्कर, भारत भूषण, अमजद उस्मानी आदि मौजूद रहे।
चैम्पियनशिप में तमिलनाडु, पांडिचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, गुजरात, दमन- दीव , जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, यूपी, पुर्वांचल, उत्तराखंड आदि टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!