परीक्षा को लेकर चमोली प्रशासन अलर्ट

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने 03 मई को प्रस्तावित नीट एंड यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने ट्रैफिक रूट मैप लागू करने, परीक्षा केंद्रों के पास पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जाम की स्थिति में अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए। परीक्षा की पारदर्शिता हेतु सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सभी विभागों को समन्वय के साथ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने पर जोर दिया।
