ऑपरेशन प्रहार में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार


टिहरी गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। 25 अप्रैल 2026 को कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने दीपक सिंह को दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा, जबकि मुनि की रेती पुलिस ने राखी को 70 टेट्रा पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!