एनसीओआरडी बैठक में नशा उन्मूलन और जागरूकता पर जोर
टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध नशे के उन्मूलन और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्राम स्तर पर बैठकों, विद्यालयों में जागरूकता और पुलिस-खुफिया तंत्र के समन्वय से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एएनटीएफ ने 44 जागरूकता कार्यक्रमों में 652 छात्र-छात्राओं व 2500 लोगों की भागीदारी की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 80 प्रशिक्षण कार्यक्रम और टेली-परामर्श सेवाओं का उल्लेख किया। अधिकारियों ने नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
