टिहरी झील रिंग रोड हेतु आपत्तियों की सुनवाई सम्पन्न

टिहरी। टिहरी झील रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। 18 गांवों के प्रभावित काश्तकारों ने अपनी आपत्तियां रखीं। पहले 27 आपत्तियां दर्ज थीं, जबकि इस दौरान 10 नई आपत्तियां भी आईं। डंपिंग जोन से जुड़ी शिकायतों पर पुनः सर्वे के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग और भू-अर्जन इकाई को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
