क्रॉप कटिंग प्रयोग में शामिल हुईं जिलाधिकारी, ग्रामीणों संग बढ़ाया उत्साह

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजस्व ग्राम डोभाल ढांढरी में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से 30 वर्ग मीटर प्लॉट में किए गए प्रयोग में 10.86 किलोग्राम गेहूं उत्पादन दर्ज हुआ। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं कटाई कर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया और महिलाओं के साथ पारंपरिक कार्यों में भाग लिया। उन्होंने पेयजल, कृषि और डेयरी गतिविधियों का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने घेरबाड़ के लिए प्रस्ताव भेजने पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
