अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई, 35 वाहनों के चालान, एक सीज

पौड़ी। अव्यवस्थित पार्किंग से उत्पन्न यातायात समस्या को देखते हुए प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी के नेतृत्व में पुलिस, परिवहन विभाग और नगर पालिका की टीम ने बाजार क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान नो-पार्किंग में खड़े 35 वाहनों का चालान किया गया। वहीं शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल सीज की गई। प्रशासन ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
