विदेशी महिला पर्यटक की मदद कर टिहरी पुलिस ने जीता विश्वास

टिहरी। चारधाम यात्रा के दौरान टिहरी पुलिस ने देवप्रयाग में एक विदेशी महिला पर्यटक की सहायता कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बद्रीनाथ से ऋषिकेश जा रही महिला का टैक्सी चालक से किराये को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों थाना पहुंचे। पुलिस ने संवेदनशीलता से मामला सुनकर समझाइश दी। महिला के असहज महसूस करने पर पुलिस ने तुरंत दूसरी टैक्सी की व्यवस्था कराई। सुरक्षित यात्रा जारी रखने पर महिला ने पुलिस का धन्यवाद किया। टिहरी पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है।
