टिहरी में नव आरक्षियों को एसएसपी ने किया प्रेरित


टिहरी। जनपद में जेटीसी प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले नव नियुक्त आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने संबोधित कर प्रेरित किया। उन्होंने खाकी वर्दी की गरिमा, अनुशासन और जनसेवा के महत्व पर जोर देते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। एसएसपी ने कहा कि आधुनिक समय में तकनीकी दक्षता भी उतनी ही जरूरी है, जिससे साइबर अपराधों जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने आरटीसी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देते हुए आरक्षियों से फीडबैक लिया और समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!