हीट वेव से निपटने को प्रशासन अलर्ट, दिए निर्देश


चमोली। ग्रीष्म ऋतु में संभावित हीट वेव और आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखते हुए समन्वित प्रयासों के निर्देश दिए हैं। जल संकट, विद्युत आपूर्ति, वनाग्नि और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल, छाया और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!