बाल संरक्षण जागरूकता अभियान में बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा उपाय


देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर के ग्राम छरबा स्थित मदरसा और रेसकोर्स क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व, बाल श्रम, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। छरबा में 55 और रेसकोर्स क्षेत्र में 25 बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। बच्चों को सरल और संवादात्मक तरीके से उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में 1098 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!