रायवाला जमीन विवाद: फर्जी किरायानामा के आरोप, जांच की मांग

देहरादून। रायवाला क्षेत्र में जमीन कब्जाने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग पर फर्जी किरायानामा के जरिए जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित चंदन सैनी का दावा है कि उन्होंने वर्ष 2020 में जमीन विधिवत खरीदी थी, लेकिन एक पुराने स्टाम्प पर कथित फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा किया गया। विरोध करने पर उन्हें धमकाने और दबाव बनाने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले में यह भी दावा है कि विवादित जमीन पर एक राजनीतिक कार्यालय संचालित किया जा रहा है, हालांकि इससे जुड़े कुछ नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
