ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को खास अनुभव


देहरादून। ऋषिकेश के यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रियों को पहाड़ी व्यंजनों का अनूठा अनुभव मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत यह व्यवस्था की गई है, जिसकी निगरानी जिलाधिकारी सविन बंसल कर रहे हैं।
कैंप में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उड़द के पकोड़े, कापली भात, तिल की चटनी, जंगोरे की खीर और मंडवे की रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इससे यात्रियों को स्थानीय संस्कृति और स्वाद का अनुभव मिल रहा है। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ रही है। यात्रियों ने इन व्यंजनों को स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बताते हुए पहल की सराहना की है। यह प्रयास जहां यात्रियों को सुविधा दे रहा है, वहीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता को भी मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!