तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज से 25 अप्रैल तक तीन दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित नैनीताल जनपद में कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
भ्रमण की शुरुआत श्रीनगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान से होगी, जहां डॉ. रावत करीब दो दर्जन गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। वे स्वतंत्रता सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव पीठसैंण में आयोजित क्रांति दिवस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही बांकूड़ा में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम और पीठसैंण में शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण भी करेंगे। यह पूरा दौरा क्षेत्रीय विकास, शिक्षा सुधार और रोजगार सृजन पर केंद्रित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!