काली फिल्म और हूटर लगाने पर पुलिस ने सीज की कार


श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस ने एक कार को रोककर कार्रवाई की, जिसमें अवैध रूप से हूटर, लाउड हेलर, माइक और काली फिल्म लगी पाई गई। चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने और रोकने के संकेतों की अनदेखी करने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने मौके पर सभी अवैध उपकरण जब्त कर लिए और हुड़दंग करने वाले तत्वों पर चालानी कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान हर्षित (साउथ दिल्ली) और मोहित गौड़ (दिल्ली) के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!