पृथ्वी दिवस पर लिया स्वच्छता व पौधारोपण का संकल्प

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रार्थना सभा से हुई, जहां छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और स्वच्छता व पौधारोपण का संकल्प किया। इसके बाद अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें यलो सदन ने प्रथम, ग्रीन सदन ने द्वितीय और ब्लू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई।

विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर “ऑवर पॉवर, ऑवर प्लानेट” थीम के तहत विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। छात्रों को जल, ऊर्जा और हरित संसाधनों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई गई।
