2027 में भारी मतों से जिताएं, मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। राजनीति के लिए शक्ति केंद्र में रूप में स्थापित हो चुके वेद मंदिर आश्रम में नवनियुक्त दो कैबिनेट मंत्रियों के आगमन से आमजन को फिर से बल मिला। आश्रम में पहुंचे दोनों कैबिनेट मंत्रियों का जनपद के 6 ब्लॉक प्रमुखों के साथ जिला पंचायत के सदस्यों, तमाम गांवों के प्रधानों ने स्वागत कर वेद मंदिर में ऊर्जा का संचार भर दिया।
बुधवार को वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान हुआ।
वेद मंदिर आश्रम पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तराशा हुआ हीरा बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की आयु कम है, लेकिन सोच बहुत बड़ी है और कभी किसी भी विवाद में नहीं रहें। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की कमी खलती है और उनके न होने से क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए इस बार उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजना है।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी के विजन को पूरा करना है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और रामसिंह कैड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके निर्देशन से ग्राम पंचायत क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास कार्य होंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, निकायों के अध्यक्षों से अपनी क्षेत्रों की समस्याओं को अवगत कराते हुए समय रहते हुए उनका तत्काल निवारण करवा लें।
कार्यक्रम का संचालन राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और सुनील सैनी ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, चेयरमैन राजीव शर्मा, नारसन ब्लॉक प्रमुख कोमल देवी, खानपुर ब्लॉक प्रमुख नीतीश चौधरी, बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष दौलत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, विवेक चौहान, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौहान, पूर्व चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी और बिजेंद्र चौधरी, आदि के साथ क्षेत्रवासी एवं गणमान्य सम्मानित नेतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!