नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज कुमार त्यागी, समन्वयक डॉ. तनु मित्तल और सह-समन्वयक डॉ. हर्ष सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धति और परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!