चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया मार्गों का निरीक्षण

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चारधाम यात्रा मार्गों, प्रमुख पड़ावों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्था की समीक्षा की गई। मुनिकीरेती क्षेत्र में 60 सीसीटीवी कैमरे और 12 पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे निगरानी और सूचना प्रसारण मजबूत होगा। एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और आपदा प्रबंधन टीमों के साथ समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम अनुभव उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है।
