वैभव गुप्ता ने संभाला एडीएम का कार्यभार


हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर स्थानांतरित वैभव गुप्ता ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर योगदान आख्या प्रस्तुत की। वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व वादों का निस्तारण, दैवीय आपदाओं से संबंधित कार्यों की निगरानी और राजस्व वसूली उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!