छात्रों को किया डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति जागरूक

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मीडिया के प्रति समालोचनात्मक सोच विकसित करना और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना था। मुख्य वक्ता प्रो. के जी सुरेश ने मीडिया साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए फेक न्यूज, दुष्प्रचार और सूचना की विश्वसनीयता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को जागरूक नागरिक बनने और जिम्मेदारीपूर्वक मीडिया का उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
