दिव्यांगजनों के लिए विधिक अभिभावक नियुक्ति पर दिया जोर

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों के लिए विधिक अभिभावक नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए पात्र मामलों में अभिभावकों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन मामलों की तिमाही समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पेंशन व अन्य सुविधाओं का सही उपयोग हो। अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तीन आवेदनों पर प्रस्ताव रखे गए और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
