यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल में कोतवाली परिसर में चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन को लेकर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार की अगुवाई में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य पूर्ति विभाग, टैक्सी चालकों, व्यापारियों और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यात्रियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। गैस आपूर्ति समेत आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी से आपसी समन्वय और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने को कहा, जिस पर सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया।
