पर्यटन सड़क से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के पुनः सर्वे के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन सड़क निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। जाख, तिवाड़गांव और पलास के ग्रामीणों ने भूमि व संपत्तियों के गलत आकलन पर आपत्तियां दर्ज कराईं। इस पर जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लिखित आपत्तियां मांगी, जिनमें 14 प्रकरण दर्ज हुए। संबंधित अधिकारियों को पुनः सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रभावितों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उचित मुआवजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!